Bobby Deol's Upcoming Movies: 'आश्रम' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद बॉबी देओल इंडस्ट्री के टॉप डीमंडिंग एक्टर बन गए हैं। बॉबी देओल के पास इस समय एक के बाद एक प्रोजेक्ट हैं, जिनपर वो बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉबी देओल की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को भी मात दे देंगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और सुदीप शर्मा द्वारा लिखित बॉबी देओल की 'बंदर' 5 जून को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में दिखाई देंगी।
थलापति विजय स्टारर 'जन नायकन' काफी समय से अटकी हुई है। इस मूवी में बॉबी देओल को भी अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को 8 मई के दिन रिलीज किया जाएगा।
आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही फिल्म 'अल्फा' में भी बॉबी देओल लीड रोल में होंगे। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
बॉबी देओल की सफल सीरीज 'आश्रम सीजन 4' के चौथे पार्ट को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। यह फिल्म इस साल एक अंत का रिलीज हो सकती है।
'यमला पगला दीवाना 2' में बॉबी देओल को अहम रोल में देखा जाएगा। मेकर्स इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।