Bhooth Bangla worldwide Box office: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद से ही यह मूवी घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी का दूसरा वीक भी बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत रहा है। बड़ी जानकारी यह है कि 'भूत बंगला' ने 'थामा' और 'स्त्री' को मात दे दी है। तो चलिए देखते हैं कि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की कमर तोड़ देंगी Bobby Deol की ये 5 फिल्में, हड्डियोंकी तरह टूटेगा हर रिकॉर्ड)
'थामा'-'स्त्री' को 'भूत बंगला' ने चटाई धूल
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'भूत बंगला' ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की 'स्त्री' के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है। 'थामा' ने 171 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और 'स्त्री' का बिजनेस 180 करोड़ रुपये था। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने नहीं छोड़ी जय मेहता की 'Pralay', इस साल अगस्त में शुरू होगी शूटिंग)

Akshay Kumar
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। 'धुरंधर 2' के सिनेमाघरों में मौजूद होने के बाद यह फिल्म डटकर बॉक्स ऑफिस पर खड़ी रही और अब 200 करोड़ी बन गई है। आने वाले दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर और भी शानदार कमाई कर सकती है।
इतने करोड़ है 'भूत बंगला' का बजट
निर्माताओं ने अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को बनाने में 120 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह मूवी सुपरहिट साबित हो गई है। लंबे समय के बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन किया है। इस मूवी में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जा रहा है।
