बॉक्स ऑफिस

O Romeo Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़ोतरी, इतना हुआ कलेक्शन

O Romeo Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' के करियर में दूसरे दिन बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वैलेंटाइन डे होने का फायदा फिल्म 'ओ रोमियो' को मिला है। तो चलिए देखते हैं कि इस मूवी ने दो दिनों में कितने करोड़ कमाए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

O Romeo Box Office Collection Day 2: मशहूर निर्माता-निर्देशक विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को 13 फरवरी के दिन रिलीज किया गया है। इस मूवी में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की जोड़ी बड़े परदे पर फैन्स को इम्प्रेस करने में सफल रही है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने इस मूवी को देखने के बाद जमकर तारीफ की है। शनिवार को वैलेंटाइन होने का भी बड़ा फायदा फिल्म 'ओ रोमियो' को मिला है। आइए देखते हैं इस मूवी ने दो दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के सामने उतर गया 'ओ रोमियो' का नशा, 2026 की बेस्ट ओपनर बनने का टूट गया सपना)

'ओ रोमियो' ने दर्ज कराई बढ़ोतरी

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) को लेकर जो अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक इसने शनिवार के दिन 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 8.50 करोड़ रुपये का कोल्ल्लेक्तिओन किया था। इन दोनों के अंदर 'ओ रोमियो' ने 20.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स के लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने की रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफ, बोले 'इस समय ये मेरी पसंदीदा...')

Shahid-Disha

Shahid-Disha

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा फिल्म 'ओ रोमियो' में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'ओ रोमियो' लेखक हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय से प्रेरित है, जो गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article