'बॉर्डर 2' के सामने उतर गया 'ओ रोमियो' का नशा, 2026 की बेस्ट ओपनर बनने का टूट गया सपना

2026 Top Openers List: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है लेकिन यह 2026 की अब तक की टॉप ओपनर बनने से चूक गई है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Feb 14 2026, 13:04 IST
'बॉर्डर 2' के सामने उतर गया 'ओ रोमियो' का नशा...Image Credit : IMDb01 / 07

'बॉर्डर 2' के सामने उतर गया 'ओ रोमियो' का नशा...

2026 Top Openers List: साल 2026 की शुरुआत में ही कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी हैं। हाल ही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी रिलीज हुई है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको 2026 की बेस्ट ओपनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 'ओ रोमियो' ने एंट्री तो ले ली है लेकिन पहले स्थान पर कब्जा नहीं कर पाई है। आइए 2026 की ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

बॉर्डर 2Image Credit : IMDb02 / 07

बॉर्डर 2

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की 'बॉर्डर 2' 2026 की ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस मूवी ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

ओ' रोमियोImage Credit : IMDb03 / 07

ओ' रोमियो

शाहिद कपूर की रोमांटिक थ्रिलर मूवी 'ओ रोमियो' ने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह 2026 की अब तक दूसरी बेस्ट ओपनर साबित हुई है।

इक्कीसImage Credit : IMDb04 / 07

इक्कीस

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

द राजा साबImage Credit : IMDb05 / 07

द राजा साब

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' ने हिंदी बेल्ड पर 5.20 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस के नंबर्स की बात करें तो यह फ्लॉप रही है।

मर्दानी 3Image Credit : IMDb06 / 07

मर्दानी 3

90s की टॉप एक्ट्रेस रहीं रानी मुखर्जी 30 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहली दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म अभी भी कमाई कर रही है।

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूसImage Credit : IMDb07 / 07

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!