बॉक्स ऑफिस

Metro In Dino box office collection day 3: 'मेट्रो इन दिनों' का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, तीन दिन में कमाए धड़ाधड़ नोट

Metro In Dino box office collection day 3:'मेट्रो... इन दिनो' को रिलीज हुए आज तीन दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने तीन दिनों में ही 16.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Metro In Dino

Metro In Dino box office collection day 3: अनुराग बसु की नई फिल्म 'मेट्रो... इन दिनो' 04 जुलाई को रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। 'मेट्रो... इन दिनो' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर काजोल की फिल्म मां, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और साउथ फिल्म कन्नप्पा से हो रही है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन इस फिल्म की कितनी कमाई हुई है।

इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और फातिमा सना शेख नजर आ रहा हैं। इस फिल्म की कहानी आज के बिजी शहरों में प्यार और रिश्तों को दर्शाती है। इस फिल्म में शानदार म्यूजिक है, जिसे प्रीतम ने दिया है। बता दें 'मेट्रो... इन दिनो' अनुराग बसु की 2007 में आई फिल्म 'लाइफ... इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार नए कपल की कहानी है जो प्यार में उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं। हाल ही में आई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'मेट्रो... इन दिनो' ने पहले वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपए कमाए। वही रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 16.75 करोड़ रुपए हो गई।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रविवार को फिल्म ने हिंदी में 39.75% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सुबह के शो में लगभग 15.98% दर्शक थे, दोपहर में यह बढ़कर 46.62% हो गया, शाम को सबसे अधिक 57.14% और रात के शो में 39.27% दर्शक थे। बता दें पहले दिन इस फिल्म की कमाई 3.5 करोड़ रुपये हुई। वही दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपये हुई। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई 7.25 करोड़ रुपये हुई, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 16.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article