बॉक्स ऑफिस

Main Vaapas Aaunga Box Office: दिलजीत-शरवरी स्टारर ने दिखाया दम, एक हफ्ते में कमाए इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 7: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 1 हफ्ते में 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

Image

देखें 'मैं वापस आऊंगा' की एक हफ्ते की कमाई

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 7: इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) ने थिएटर्स में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। यह मूवी 12 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन से लेकर अब तक यह मूवी धीरे-धीरे ही सही लेकिन लगातार कमाई कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। शुरुआत थोड़ी मामूली रही लेकिन फिल्म अब भी अपना जोर बनाए हुए है। तो चलिए देखते हैं, शुरुआती हफ्ते में 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

यहां देखिए 'मैं वापस आऊंगा' का एक हफ्ते का कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने गुरुवार को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा किया। यह मूवी अभी भी 2138 शोज में चल रही है। Sacnilk के मुताबिक यह गुरुवार को लगभग 1.20 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 12.04 करोड़ हो गई है जबकि कुल ग्रॉस कमाई 14.33 करोड़ पहुंच गई है। 19 जून को 'कॉकटेल 2' के रिलीज होने से इसी कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 4 हसीनाओं ने ठुकरा दी थी माधुरी दीक्षित की 'दिल तो पागल है', कुछ इस तरह मेकर्स की पसंद बनीं करिश्मा कपूर)

Main Vaapas Aaunga Box office

Main Vaapas Aaunga Box office

इमोशनल है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी भी हैं। फिल्म की कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग की है। वह पाकिस्तान जाने की बहुत कोशिश कर रहा होता है, तभी उसे स्ट्रोक आ जाता है। जैसे-जैसे उसकी पुरानी यादें धीरे-धीरे वापस आती हैं, उसका पोता विभाजन से पहले की कहानी के टुकड़ों को जोड़ता जाता है। इस तरह वो इतिहास और सीमाओं के कारण बने गहरे दुख और घावों को समझ पाता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article