Actresses Who Rejected Dil To Pagal Hai: 90 के दशक की टॉप हसीनाओं में से एक रहीं करिश्मा कपूर ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 'दिल तो पागल है' को कई हसीनाओं ने रिजेक्ट कर दिया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि जब उन्हें पता चला कि इसमें माधुरी दीक्षित के अपोजिट डांस परफॉर्म करना तो वो खुद को इस लायक नहीं समझती थीं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 4 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मेकर्स की पहली पसंद थीं। आइए देखें ये लिस्ट...
काजोल इंडस्ट्री की टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक हैं। बताया जाता है कि काजोल को यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' ऑफर हुई थी। एक्ट्रेस ने यह मूवी इसलिए ठुकरा थी क्योंकि माधुरी दीक्षित के साथ डांस में टक्कर लेने के लिए वो तैयार नहीं थीं।
उर्मिला मातोंडकर को भी मेकर्स ने फिल्म 'दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित के अपोजिट कास्ट करने का मन बनाया था। उर्मिला को भी लग रहा था कि वो माधुरी दीक्षित को कम्पटीशन नहीं दे पाएंगी।
मनीषा कोइराला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'दिल तो पागल है' में वो भी माधुरी दीक्षित के साथ डांस में टक्कर लेने के लिए तैयार नहीं थीं, इसलिए उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
जूही चावला अपने जमाने की टॉप हसीनाओं में से एक रही हैं। 'दिल तो पागल हैं' में जूही चावला भी माधुरी दीक्षित के साथ डांस में टक्कर नहीं ले पातीं इसलिए उन्होंने ये मूवी नहीं की थी।
'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर को मेकर्स ने फाइनल किया था। यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी, जिसमें माधुरी दीक्षित को करिश्मा कपूर ने तगड़ा कम्पटीशन दिया था।
यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित ने जबरदस्त डांस किया था, जिसे फैन्स ने काफी पसंद भी किया था। इस मूवी में उनकी खूब तारीफ हुई थी।