Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल यानी 'कॉकटेल 2' को 19 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की तिकड़ी नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 'कॉकटेल 2' पहले दिन शानदार कमाई करने में सफल रहने वाली है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन कर सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle की रिलीज से पहले भक्ति में लीन हुए Akshay Kumar, एक्टर ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन)
ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमाएगी 'कॉकटेल 2'
शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी ने टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहेगी। इस मूवी ने नेशनल चेन पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस पर 70,000 से ज्यादा टिकट्स की बुकिंग पहले ही दर्ज करा ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle में गर्दा उड़ाएंगे Salman Khan? सामने आया सच)

Kriti Sanon
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' ने इस साल नेशनल चेन में 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'बॉर्डर 2' के बाद तीसरी सबसे अच्छी एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। दिलचस्प बात यह है कि अब टॉप तीन जगहों पर सीक्वल का कब्जा है। असुपरहिट मूवी 'कॉकटेल' के चौदह साल बाद डायरेक्टर होमी अदजानिया उस पसंदीदा मॉडर्न रोमांटिक फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल के साथ वापसी की। एक शानदार, इंटरनेशनल बैकड्रॉप पर सेट 'कॉकटेल 2' तीन लोगों की उलझी हुई और आपस में जुड़ी जजिंदगी की कहानी दिखाती है।
