Main Vaapas Aaunga Box Office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) को 12 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने का थोड़ा फायदा 'मैं वापस आऊंगा' को हुआ है। अच्छी बात यह है कि 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने शुरुआती वीकेंड में कमाई के मामले में कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को पछाड़ दिया है। आइए देखते हैं इम्तियाज अली की फिल्म ने तीन दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kajol ने आमिर खान की तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, Ex वाइफ किरण राव के सामने बोली ऐसी बात; शर्माए एक्टर)
'मैं वापस आऊंगा' ने तीन दिनों में कमा डाले इतने करोड़
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक शरवरी और वेदांग रैना स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.35 करोड़ की कमाई की है। यह आंकड़ा शुरुआती दो दिनों के मुकाबले थोड़ा बेहतर है, जिससे लग रहा है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। यह फिल्म अभी 2097 शोज में चल रही है। इस मूवी ने पहले 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को यह कलेक्शन 1.85 करोड़ रहा था। इन तीन दिनों में 'मैं वापस आऊंगा' भारत में 5.35 करोड़ रुपये छाप चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 3: कंगना रनौत स्टारर का हुआ बुरा हाल, कमाई देख चिंता में पड़े मेकर्स)

Main Vaapas Aaunga
'भारत भाग्य विधाता' को 'मैं वापस आऊंगा' ने दी मात
एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) ने ओपनिंग वीकेंड में 4.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद भी इस मूवी के कलेक्शन ने ज्यादा जोर नहीं पकड़ा। इतना ही नहीं मेकर्स ने एक के साथ एक फ्री टिकट का भी ऑफर लागू किया। वहीं दूसरी ओर 'मैं वापस आऊंगा' का शुरुआती तीन दिनों का आंकड़ा 5.35 करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में शरवरी और वेदांग रैना की रोमांटिक ड्रामा ने कंगना रनौत की फिल्म को ओपनिंग वीकेंड में मात दे दी है। इस मूवी में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
