Kajol On Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लगान (Lagaan) को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर आमिर खान की तरफ से शानदार इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। लगान की सिल्वर जुबली के मौके पर तमाम स्टार्स ने आमिर खान (Aamir Khan) के शानदार काम की तारीफ की, लेकिन काजोल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस इवेंट में काजोल (Kajol ) ने स्टेज पर खडे़ होकर आमिर की तीसरी शादी पर कमेंट किया। उन्होंने आमिर के महिलाओं के टेस्ट को लेकर बात कर दी। इतना ही नहीं, आमिर खान का मजाक जूही चावला भी उड़ाती दिखीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lagaan 25th Bash: गौरी के हाथों में हाथ डाल इवेंट में पहुंचे Aamir Khan, 'राधे भैया' बन सलमान ने दिखाया स्वैग)
काजोल ने खींची आमिर खान की टांग
इस इवेंट में आमिर खान ने काजोल, जूही चावला और अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ स्टेज शेयर किया। इस मौके पर जब काजोल के बोलने की बारी आई तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'खैर, मैं आमिर के बारे में क्या कहूं? उनके बारे में एक बात तो पूरी तरह तय है कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने यह साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनकी चॉइस लाजवाब है, वाकई बहुत बेहतरीन। 'लगान' से लेकर अब तक उन्होंने जो भी काम किया वह बेमिसाल है और हां, महिलाओं के मामले में भी आमिर की पसंद वाकई बहुत अच्छी है।' काजोल की यह बात सुनते ही आमिर खान की हंसी निकल गई। इस मौके पर किरण और जूही भी फंस पड़ीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'मुझे कोई परेशानी नहीं हुई' Sushant Singh Rajput के घर में रहने पर Adah Sharma का रिएक्शन)
