Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 3: एक्टर-पॉलिटिशियन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को मेकर्स ने सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज किया था। शुक्रवार को बेहद ही निरशाजनक ओपनिंग लेने के बाद यह मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में संघर्ष कर रही है। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि कंगना रनौत स्टारर का शुरुआती वीकेंड इतना खराब जाने वाला है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भी मामूली सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें इस फिल्म ने अपने पहले 3 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'न्यूक्लियर बम जैसी कहानी...', Gadar 3 पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- '2027 में...')
तीन दिनों में 'भारत भाग्य विधाता' ने कमाए कुल इतने करोड़
कंगना रनौत की हालिया रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर Sacnilk ने अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं। इस मूवी ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन यह आंकड़ा 1.45 करोड़ रुपये रहा था। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी यह फिल्म केवल 1.58 करोड़ रुपये ही कमाने में सफल रही। शुरुआती वीकेंड में यह फिल्म 4.03 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। ओपनिंग वीकेंड का ऐसा हाल देखने के बाद मेकर्स चिंता में पड़ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि वीक डेज में इस मूवी के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kajol ने आमिर खान की तीसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, Ex वाइफ किरण राव के सामने बोली ऐसी बात; शर्माए एक्टर)
तीसरे दिन घट गई थी शोज की संख्या
दूसरे दिन कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के शोज की संख्या 1,956 थी जबकि तीसरे दिन शो की संख्या घटकर 794 रह गई जबकि कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 14% रही, जो एक दिन पहले दर्ज की गई 17% ऑक्यूपेंसी से कम है। कंगना रनौत ने इस मूवी के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 12 जून को रिलीज हुई मनोज तापड़िया की यह फिल्म 26/11 के हमलों की घटनाओं को उन हेल्थकेयर वर्कर्स के नजरिए से दिखाती है, जिन्होंने मरीजों को बचाने में अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।

Bharat Bhhagya Viddhaata
इस मूवी में कंगना रनौत बतौर एक्टर हे नहीं बल्कि अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इस मूवी में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थाटे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
