बॉक्स ऑफिस

Maidaan Box Office Collection Day 1: अजय देवगन के लिए फीकी रही ईद, सिंगल डिजिट में सिमटी 'मैदान' की ओपनिंग

Maidaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपनी कहानी से तो लोगों को खूब इंप्रेस किया है। लेकिन 'मैदान' के कलेक्शन की बात करें तो ये अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' के आगे फीकी पड़ गई।

Image

'मैदान' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान

Maidaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों को इंप्रेस किया है। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी 'मैदान' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका अदा की है जो कि एक मशहूर फुटबॉल कोच थे। 'मैदान' (Maidaan) के ट्रेलर से लेकर इसकी कहानी तक ने लोगों को इंप्रेस किया है। लेकिन कलेक्शन की बात करें तो ईद के बावजूद 'मैदान' का कलेक्शन सिंगल डिजिट में ही सिमट कर रह गया। फिल्म पहले दिन कुछ खास ओपनिंग नहीं कर पाई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन (Ajay Devgn) और प्रियामणी स्टारर 'मैदान' ने पहले दिन 7.10 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है। हैरत की बात तो यह है कि अजय देवगन की 'मैदान' (Maidaan) उनकी शैतान का भी 'रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। जहां 'शैतान' ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं अजय देवगन की मैदान ने उसकी आधी रकम के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला है। फिल्म की ऑक्युपेंसी की बात करें तो ईद के बावजूद 'मैदान' की ऑक्युपेंसी सिनेमाघरों में मात्र 14.56 प्रतिशत थी, जो कि बहुत कम है।

'बड़े मियां छोटे मियां' से मिली करारी मात

अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'मैदान' (Maidaan) को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले दिन ही करारी मात मिली है। अक्षय कुमार की एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर 'बड़े मियां छोटे मियां' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर का कहना था कि दोनों ही फिल्में अच्छी हैं और बहुत अलग-अलग हैं। ऐसे में दर्शकों को दोनों ही मूवीज का लुत्फ उठाना चाहिए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article