बॉलीवुड

Janhvi Kapoor के नेकलेस ने खोली Shikhar Pahariya संग अफेयर की पोल, मैदान की स्क्रीनिंग लगी रिश्ते पर मुहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 03:37 PM IST

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya Affair Confirm: जाह्नवी कपूर अभी हाल में 'मैदान' की स्क्रीनिंग पर धांसू लुक में नजर आईं। जाह्नवी कपूर की ड्रेस के साथ-साथ एक्ट्रेस का नेकलेस भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। जिसके बाद से शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Image

Instagram

Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के बाद साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की स्क्रनिंग पर पहुंची थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी कपूर अपने धांसू लुक में नजर आईं। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम फिर चर्चा में आ गया है। जाह्नवी कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। जाह्नवी कपूर की इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

जाह्नवी कपूर के नेकलेस ने खोली पोल

एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की स्क्रनिंग पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने नजर आए थे, लेकिन सबका ध्यान जाह्नवी कपूर के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जाह्नवी कपूर इस इवेंट के दौरान डीपनेक ड्रेस पहने दिखाई दीं। जाह्नवी कपूर का नया लुक सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर इस इवेंट के दौरान अपने गले में पहना नेकलेस फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। जाह्नवी कपूर के इस नेकलेस पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ था। इस नेकलेस के सामने आने के बाद जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद माना जा रहा है कि अब दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लग गई है।

जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो में लिया था नाम

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की जोड़ी पहले भी कई बार चर्चा में चुकी है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया साथ में कई इवेंट में भी नजर आए। जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में शिखर पहाड़िया का नाम लिया था। जाह्नवी कपूर ने बताया था उनके फोन में स्पीड डायल में शिखर पहाड़िया का भी नाम है। आपको बतातें चले कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अभी तक अपने अफेयर की खबर को लेकर खुलकर बात नहीं की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article