बॉक्स ऑफिस

Madgaon Express Box Office Collection: कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2024, 12:07 PM IST

Madgaon Express Box Office Collection: कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला रहा है। फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अरुण तिवारी, नोरा फतेही ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आइए जानते हैं फिल्म ने दो दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Madgaon Express Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Madgaon Express Box Office Collection: कुणाल खेमू ने मडगांव एक्सप्रेस में निर्देशक की कुर्सी संभाली है। उनकी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अरुण तिवारी मुख्य भूमिका में है। 22 मार्च को मडगांव एक्सप्रेस सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। मडगांव एक्सप्रेस ने दूसरे दिन ओपनिंग डे से दोगुनी कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, मडगांव एक्सप्रेस ने दूसरे दिन 3 करोड़ की कमाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी और वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने दो दिन में कुल मिलाकर 4.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में प्रतीक, दिव्येंदु, अरुण तिवारी के अलावा नोरा फतेही, उपेंद्र लिमय और छाया कदम भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।

क्या है मडगांव एक्सप्रेस की कहानी

फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है जो बचपन में साथ में गोवा जाने का प्लान बनाते हैं। तीनों अपनी लाइफ में सेटल हो जाते हैं। तीनोंं रीयूनियन में फैसला करते हैं कि अपने बचपन के सपने को पूरा करेंगे। वो तीनों साथ में गोवा जाने के लिए मडगांव एक्सप्रेस लेते हैं लेकिन एक दोस्त का बैग गैंगस्टर से अदला-बदली हो जाता है। यहीं से गुंडे लोग अपना बैग लेने के लिए तीनों के पीछे पड़ जाते हैं। तीनों कैसे इस मुसीबत से निकलेंगे। इसी पर फिल्म की कहानी है।

कुणाल खेमू ने कहा कि मैंने इस कहानी को ऐसे ही लिखा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस पर फिल्म बनाऊंगा। मैंने बस इसे प्रैक्टिस सेशन के तौर पर लिखा था। मुझे लगता है कि कॉमेडी सबसे मुश्किल जोनर है। मुझे कॉमेडी फिल्में बहुत ज्यादा पसंद है। मैंने सोचा था कि मैं इनमें से कैरेक्टर जरूर प्ले करूंगा। आपको बता दें कि कुणाल खेमू इस फिल्म में कैमियो रोल में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article