बॉक्स ऑफिस

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection: दूसरे दिन रणदीप हुड्डा की फिल्म ने लगाई छलांग, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 24, 2024, 09:28 AM IST

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 2: रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रणदीप की दमदार एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन करोड़ की कमाई की है।

Image

Swatantra Veer Savarkar box office collection (credit pic: Instagram)

Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 2: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणदीप के साथ अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन खुद रणदीप ने किया है। एक्टर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने दो दिनों में 3 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कहानी को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म को हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.05 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 3. 30 करोड़ की कमाई की है।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर के बारे में

फिल्म की कहानी विनायक दामदोर सावरकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रणदीप ने किया है और जी स्टूडियो ने निर्मित किया है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बजट 20 से 25 करोड़ रुपये है। एक्टर ने इस फिल्म के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक्टर ने फिल्म के लिए 30 किलो वजय घटाया था। फिल्म में रणदीप की दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्टर ने साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हुई थी। दोनों अलग-अलग जोनर की फिल्में है। मडगांव एक्सप्रेस ने ओपनिंग डे पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर से ज्यादा कमाई की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article