बॉक्स ऑफिस

Madgaon Express Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर मालगाड़ी की रफ्तार से चली मडगांव एक्सप्रेस, पहले दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2024, 12:31 PM IST

Madgaon Express Box Office Collection Day 1: दिव्येंदु शर्मा, अविनाश तिवारी और प्रतीक गांधी स्टारर मडगांव एक्सप्रेस (Madgaon Express Movie) आज 22 मार्च 2024 को रिलीज हो गई है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' एक कॉमेडी ड्रामा हैं, जिसका ओपनिंग डे कलेक्शन काफी धीमा होने वाला है।

Image

Madgaon Express Box Office Collection Day 1

Madgaon Express Box Office Collection Day 1: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' (Madgaon Express) इस शुक्रवार, 22 मार्च 2024 को स्क्रीन पर रिलीज हो गई है। दिव्येंदु शर्मा, अविनाश तिवारी और प्रतीक गांधी स्टारर कॉमेडी ड्रामा ने सोशल मीडिया पर बज बना दिया है। फिल्म के ट्रेलर को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में कॉमेडी और स्टोरी ऑन पाइंट नजर आ रही है। 'मडगांव एक्सप्रेस' के ओपनिंड डे कलेक्शन को लेकर इस बीच कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। 'मडगांव एक्सप्रेस' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी शुरुआत बेहद धीमी हो सकती है, फिल्म के ट्रेलर को मिले अच्छी रिस्पॉन्स के बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुक्रवार के दिन बेहद कम रहने वाला है। आइए पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दिखाई मालगाड़ी की रफ्तार

मडगांव एक्सप्रेस पहले दिन 0.50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' हंसी-मजाक से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन करने के अलावा कुणाल ने इसे लिखा भी है। इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम भी फिल्म का हिस्सा हैं। मूवी की इस दमदार कॉमेडी को देखते हुए उम्मीदें जताई जा रही हैं कि इसे माउथ ऑफ वर्ड का सहारा मिल सकता है।

कैसी है मडगांव एक्सप्रेस?

'मडगांव एक्सप्रेस' फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई रिस्पॉन्स सामने आ रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कॉमेडी काफी अच्छी और रियल लग रही हैं। दर्शक फिल्म देखने के बाद इसे अच्छे रिव्यू दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article