Maalik Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म मालिक (Maalik) लंबे इंतजार के बाद 11 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। राजकुमार राव की इस फिल्म को पहले दिन काफी पसंद किया गया। फिल्म मालिक ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की। फिल्म के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योकिं रिलीज से पहले फिल्म को लेकर को खास बज नजर नहीं आ रहा था। तो चलिए जानते हैं राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
'मालिक' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल
राजकुमार राव की फिल्म मालिक रिलीज होने के बाद अब अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म मालिक को रिलीज हुए आज एक दिन पूरे हो गए हैं। पहले ही दिन फिल्म मालिक ने ठीक-ठाक कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो फिल्म के बजट के हिसाब से ठीक माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म मालिक की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है फिल्म का बजट
फिल्म मालिक कमाई के साथ-साथ बजट को लेकर भी खबरों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव की इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के 50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar), प्रोसेनजीत चटर्जी (Prosenjit Chatterjee), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) भी अहम रोल में हैं। राजकुमार राव की फिल्म मालिक के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
