बॉक्स ऑफिस

Maa Box Office Collection Day 2: काजोल की फिल्म 'मां' को मिला वीकेंड का फायदा, जानिए दूसरे दिन कितनी हुई कमाई

Maa Box Office Collection Day 2: काजोल की फिल्म मां को रिलीज हुए आज 2 दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर कन्नपा से हो रही है। इस फिल्म को वीकेंड का हल्का से फायदा मिला है। आइए जानते है कि काजोल की फिल्म मां ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Maa Box Office Collection

Maa Box Office Collection Day 2: विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म मां के साथ तीन साल बाद काजोल की बड़े पर्दे पर वापसी हुई है। काजोल की फिल्म मां को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए है। इस फिल्म को वीकेंड होने के बाद भी फायदा नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

पहले दिन काजोल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत की थी। वही फिल्म को दूसरे दिन भी फायदा नहीं मिला है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार मां ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार काजोल की फिल्म ने दूसरे दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाए की है। जो पहले दिन से थोड़ी ज्यादा है।

हाई बजट फिल्म से हो रही टक्कर

मां की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर विष्णु मांचू की बड़े बजट की पौराणिक ड्रामा कन्नप्पा से हो रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की थी। मां के दूसरे दिन कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई लेकिन कन्नप्पा की कमाई में हल्की गिरावट आई है।

ये सितारे भी बने फिल्म का हिस्सा

हॉरर थ्रिलर फिल्म मां में काजोल ने अंबिका का रोल किया है। जो एक निडर मां है जो अपनी बेटी को अलौकिक शक्तियों से बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। यह फिल्म मिथक और रहस्य का मिश्रण है, जो काजोल की हॉरर शैली में पहली बार कदम रखने का संकेत है। इस फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा भी नजर आ रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article