‘Kuberaa’ box office collections day 5: धनुष की फिल्म कुबेरा इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस धनुष की फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से हो रही है। आइए जानते हैं कि धनुष की फिल्म ने 5वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
धनुष , रश्मिका मंदाना, नागार्जुन और जिम सर्भ की फिल्म में मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 60 का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार कुबेर ने अपने पहले मंगलवार को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुबेर ने शुक्रवार को 14.75 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया । रविवार को फिल्म ने 17.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 6.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 60.9 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
कितनी हुई फिल्म की ऑक्यूपेंसी
मंगलवार को कुबेर की तेलुगु ऑक्यूपेंसी कुल 25.88% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 17.31% और दोपहर के शो में 28.12% रही। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी में 32.21% की बढ़ोतरी हुई।
क्या है फिल्म की कहानी
कुबेर की कहानी देवा (धनुष) एक गरीब इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन तब बदल जाता है जब उसकी मुलाकात दीपक (नागार्जुन) एक एक्स सीबीआई अधिकारी, नीरज (जिम) नामक एक भ्रष्ट सीईओ और समीरा (रश्मिका) नामक एक महिला से होती है, जो मुंबई में फंसी हुई है। इस फिल्म को तेलुगु और तमिल में एक साथ शूट किया गया था।
