बॉक्स ऑफिस

Khel Khel Mein Box office Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला अक्षय कुमार स्टारर का जादू, कमाई देख निराश हुए मेकर्स

Khel Khel Mein Box office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel Khel Mein) 15 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शुरूआती अनुमानों के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई निराशाजनक रही है।

Image

Khel Khel Mein Box office

Khel Khel Mein Box office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। 15 अगस्त के दिन अभिनेता की फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel Khel Mein) को निर्माताओं ने रिलीज किया। इस फिल्म के साथ श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' (Stree 2) और जॉन अब्राहम-शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' (Vedaa) भी रिलीज हुई। फिलहाल जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर की कमाई ने निर्माताओं को काफी निराश किया है। फिल्म ने बेहद सुस्त ओपनिंग ली है।

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' को लेकर सामने आईं ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 15 अगस्त की छुट्टी होने की वजह से इस फिल्म को लंबा वीकेंड मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि फिल्म सोमवार तक 20 से 22 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

हैरानी की बात यह है कि जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' ने ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की मूवी 'खेल-खेल में' से ज्यादा कमाई की है। वहीं दूसरी ओर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए पहले दिन 46 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

'खेल-खेल में' की बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील, एमी विर्क और फरदीन खान सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को निर्माताओं ने लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने फिल्म करने के लिए कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article