बॉक्स ऑफिस

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 3: पटरी पर चढ़ ही नहीं पा रही अक्षय कुमार की फिल्म, तीसरे दिन हुआ इतना कलेक्शन

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छी कमाई करती नहीं दिख रही है।

Image

Khel Khel Mein (credit Pic: Instagram)

Sacnilk.comKhel Khel Mein Box Office Collection Day 3: खेल-खेल में (Khel Khel Mein) फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar), वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील स्टारर इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2024 पर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही दो बड़ी हिंदी फिल्में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री और जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म वेदा भी रिलीज हुई हैं।

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, खेल खेल में की भारत में तीन दिनों के बाद कुल कमाई 9.95 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने अभी तक 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। जो मेकर्स के लिए एक टेंशन की बात है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि 'खेल खेल में' भी अक्षय कुमार की एक और फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। आइए यहां मूवी के तीसरे दिन यानी शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

तीसरे दिन 'खेल खेल में' ने की इतनी कमाई

Sacnilk.com की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 9.95 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि फिल्म को रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल मिल सकती है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article