Kesari 2 Advanve Booking Report: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी कई लोगों ने मूवी को देखने का मन बना लिया था। फिल्म 'केसरी 2' की कहानी संकरन नायर की जिंदगी से प्रेरित है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म 18 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच केसरी 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक केसरी 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही मोटी कमाई कर ली है।
Kesari Chapter 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
केसरी 2 रिलीज से पहले केसरी 2 ने की मोटी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 के लगभग 15179 टिकट्स बिक चुके हैं। ऐसे में फिल्म ने पूरे भारत में रिलीज से पहले ही 50 लाख का कारोबार कर लिया है। बताया जा रहा है कि केसरी 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है। मालूम हो कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। बस ट्रेलर को देखकर ही लोग फिल्म की तारीफ कर रहे है। फिल्म केसरी 2 में अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे और और आर माधवन भी लीड रोल में है।
इस फिल्म में नजर आए थे अक्षय कुमार
बताते चलें कि साल 2025 की शुरुआत में स्टार एक्टर अक्षय कुमार की एक्शन से भरी फिल्म स्काईफोर्स रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वीर पहाड़िया भी नजर आए थे। फिल्म स्काईफोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया था। काफी समय से अक्षय कुमार ने कोई बड़ी हिट नहीं दी है। लोगों का ये मानना है कि अक्षय की अपकमिंग फिल्म केसरी 2 ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
