Kantara Chapter 1 Box Office: साल 2022 की फिल्म 'कांतरा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर जादू कर दिया था। अब इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज हुआ 'कांतरा: चैप्टर 1' जो बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्ट और एक्टिंग को लोगों से सरहाना मिल रही है। फिल्म के पहले भाग के रिलीज के भी 3 साल बाद इसका जादू बरकरार है। 'कांतरा: चैप्टर 1' के तीसरे दिन के आँकड़े सामने आ गए हैं जिसे देख अन्य फिल्में खून के आँसू रो रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म 'कांतरा: चैप्टर 1' के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ।
नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कांतरा: चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। फिल्म का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली थी। ऋषभ शेट्टी के फैंस ने फिल्म को काफी अच्छा बताया। बात करें फिल्म की तीसरे दिन की कमाई को इसने 55 करोड़ रुपए बटोरे। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ रुपये की कमाई की।कांतरा: चैप्टर 1 ने दशहरा यानी ओपनिंग वाले दिन पर 61.85 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की थी। वहीं शुक्रवार को 46 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये हो गया जिससे मेकर्स की चांदी-चांदी हो गई है। ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसे जनता से प्यार मिल रहा है।
अगर ऐसे ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला चलता रहा तो जल्द ही फिल्म 500 करोड़ मार्क पार कर लेगी। ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग ने एक बार फिर परदे पर अपनी एक्टिंग से कोहराम मचा दिया है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी। बात करें बॉक्स ऑफिस क्लैश कि तो 'कांतारा चैप्टर 1' का मुकाबला 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के साथ चल रहा है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म स्ट्रगल कर रही है।
