Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 8: मशहूर डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने पहले दिन भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। वीकेंड के बाद वीक डेज में भी यह मूवी हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। इस मूवी ने साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों को धूल चटा दी है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है। आइए फिल्म के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
8वें दिन भी डबल डिजिट में रही है 'कंतारा चैप्टर 1' की कमाई
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने 8वें दिन 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 334.94 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। इस मूवी ने कुल 8 दिनों के अंदर ही अहान पांडे की डेब्यू रोमांटिक मूवी 'सैयारा' को पछाड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम बिजनेस भारत में 329.2 करोड़ रुपये रहा था। आने वाले दिनों में ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स को ध्वस्त कर सकती है।
ऋषभ शेट्टी ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' का निर्देशन करने के साथ-साथ अहम रोल भी अदा किया है। इस मूवी का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही ऑडियंस के दिलों पर कब्जा कर लिए है। ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में जयराम, गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी के साथ वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।
