Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 20: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। यही वजह है कि 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) 20 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाए बैठी है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 20वें कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
600 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1'
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। 500 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल होने के बाद 20 दिनों में यह 547.15 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। इस मूवी से कलेक्शन निर्माताओं को तगड़ा प्रॉफिट हुआ है। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने केवल 120 करोड़ रुपये ही खर्च किए थे। यह मूवी अपने बजट से 4 गुना फालतू कमाई कर चुकी है और कलेक्शन अभी भी जारी है।
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'कंतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1' साल 2022 की हिट फिल्म 'कंतारा: अ लीजेंड' का प्रीक्वल है।
