Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: साउथ के फेमस स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) की कमाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया। अभ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दूसरे दिन कितना रहा फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन।
'कांतारा चैप्टर 1' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिल पर गदर काट दिया है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के आंकड़े देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये कमाए हैं। जो पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये के कलेक्शन के मुकाबले कम है, लेकिन फिर भी एक अच्छी कमाई है। इसी के साथ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की दो दिनों की कमाई 106.85 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के ये शुरुआती आंकड़े है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
जल्द पार होगा 200 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि ये मूवी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम (Jayaram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) भी धमाल मचा रहे हैं। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
