साउथ मूवीज

'ये आशीर्वाद से कम नहीं है'- पिता Mammootty की फिल्म से क्लैश पर Dulquer Salmaan ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 18, 2026, 07:50 AM IST

Dulquer Salmaan Speak on Oka Tara’s clash-OM Chapter 1: दुलकर सलमान और उनके पिता ममूटी की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। अब इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर दुलकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

बॉक्स ऑफिस पर पिता ममूटी से भिड़ेंगे दुलकर सलमान, बोले- 'एक ही घर में दो मलयाली एक्टर्स होना सौभाग्य की बात' (Image Source: IMDb)

Dulquer Salmaan Speak on Oka Tara’s clash-OM Chapter 1: साउथ सिनेमा में इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इसकी वजह कोई दो बड़े सितारों की आपसी टक्कर नहीं, बल्कि एक ही परिवार के दो कलाकारों की फिल्में हैं। एक तरफ दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) अपनी तेलुगु फिल्म लेकर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके पिता और मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी (Mammootty) भी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही है। ऐसे में इस क्लैश को लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। अब दुलकर ने इस बारे में खुलकर बात की है।

पिता की फिल्म से क्लैश पर क्या बोले दुलकर सलमान?

दुलकर सलमान की फिल्म ‘आकाशमलो ओका तारा’ (Aakasamlo Oka Tara) 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन ममूटी और धनुष (Dhanush) की फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ (O.M: Operation Mole) भी रिलीज होगी। अब दोनों फिल्मों के क्लैश पर दुलकर सलमान ने चुप्पी तोड़ी है। 'आकाशमलो ओका तारा' के प्री-रिलीज इवेंट में दुलकर सलमान ने कहा, 'एक ही घर में दो मलयालम एक्टर्स होना और मेरी तेलुगु फिल्म के साथ-साथ मेरे पापा की तमिल फिल्म का रिलीज होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। हम दोनों ही इस बात से बराबर खुश हैं और ये हमारे परिवार के लिए बहुत खास पल है।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी मां ज्यादातर मेरा ही पक्ष लेंगी, जबकि मेरे पापा कहेंगे, 'मैं इतने सालों से एक्टिंग कर रहा हूं, लेकिन उन्होंने कभी मुझसे मेरी फिल्मों के बारे में नहीं पूछा और न ही मेरी फिल्में देखीं। लेकिन तुम्हारे आने के बाद तुम्हारी फिल्म ही सब कुछ हो गई है!' मुझे 'सिया' एंट्री सॉन्ग बहुत पसंद है। मैं अपने पापा का बहुत बड़ा फैन हूं। जब भी कोई डायरेक्टर मेरे पापा को स्क्रीन पर किसी खास अंदाज में दिखाता है, तो मुझे सच में बहुत खुशी होती है।"

क्या है दोनों फिल्मों की कहानी?

‘आकाशमलो ओका तारा’ एक फील-गुड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें दुलकर सलमान कृष्णा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ऐसी लड़की के सपनों को पूरा करने में उसकी मदद करता है, जो एस्ट्रोनॉट बनना चाहती है। फिल्म में सात्विका वीरावल्ली (Satvika Veeravalli), श्रुति हासन (Shruti Haasan) और रुहानी शर्मा (Ruhani Sharma) भी अहम रोल में हैं। वहीं, ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी (Rajkumar Periasamy) कर रहे हैं। फिल्म की कहानी साउथ इंडिया के जंगलों में होने वाले लाल चंदन के कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें धनुष और ममूटी के अलावा साई पल्लवी (Sai Pallavi), श्रीलीला (Sreeleela) और नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी नजर आएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article