बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी ने 15वें दिन मचाया धमाल, गिरावट के बाद भी की शानदार कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। गुरुवार के दिन इस मूवी ने शानदार कमाई की है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: IMDb

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 15: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की लोककथाओं पर आधारित फिल्म 'कंतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' (Kantara: A Legend - Chapter 1) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 2 अक्टूबर यानी दशहरा के दिन रिलीज हुई इस मूवी ने निर्माताओं की झोली पैसों से बहर दी है। दुनिया भर में यह मूवी दर्शकों का दिल जीत रही है। दिलचस्प बात यह है कि 15 दिनों के बाद इस मूवी की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल इंच भर दूर है। निर्माताओं की उम्मीद है कि यह आंकड़ा तीसरे शुक्रवार के दिन 'कंतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' पूरा कर लेगी।

500 करोड़ी होने से चूक गई 'कंतारा चैप्टर 1'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हांलांकि अब फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। 15 दिनों में इस मूवी की कुल कमाई 485.40 करोड़ रुपये हो गई है। गिरावट होने के बाद भी 'कंतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' की कमाई इसी तरह जारी रहती है तो इसी वीकेंड 500 करोड़ रुपये के क्लब में यह शामिल हो जाएगी।

'कंतारा चैप्टर 1' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने ही किया है। इस मूवी को डायरेक्ट करने के साथ-साथ वो फिल्म में अहम रोल भी निभा रहे हैं। फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। इस मूवी में ऋषभ शेट्टी के बाद रुक्मिणी वसंत की एक्टिंग की ऑडियंस ने जमकर तारीफ की है। अगर आपने यह मूवी देख ली है और यह आपको कैसी लगी? इस बारे में आप हमें कमेंट्स के जरिए अपनी राय दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article