बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 Box Office: 500 करोड़ी होने से एक इंच दूर है ऋषभ शेट्टी की फिल्म, देखें 14वें दिन की कमाई

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: साउथ इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को रिलीज हुए 14 हो गए हैं। इस मूवी ने दूसरे हफ्ते में भी शानदार कलेक्शन किया है। 500 करोड़ी होने में 14वें दिन यह मूवी चूक गई है।

Kantara Chapter 1 Box Office

Pic Credit: IMDb

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 14: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) इसी महीने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर निर्माताओं को बड़ा सरप्राइज दिया था। दूसरे हफ्ते में वीक डेज में ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म टिकट खिड़कियों पर धीमी गति से चल रही है लेकिन फिर भी यह हर दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है। दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 14वें दिन 500 करोड़ी होने से एक कदम दूर रह गई है। आइए देखें फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन कितने रुपये रहा है।

500 करोड़ी होने से एक कदम दूर है 'कंतारा चैप्टर 1'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने बुधवार यानी 14वें दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भले इस मूवी के कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला जारी है लेकिन यह 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेकर ही दम लेगी। 14 दिनों के अंदर 'कंतारा चैप्टर 1' ने 475.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस मूवी को बनाने में मेकर्स के केवल 125 करोड़ रुपये ही खर्च हुए थे। फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो गई है।

यह फिल्म कदंब साम्राज्य के कारण कंतारा लोगों के संघर्षों और चुनौतियों पर केंद्रित है। 'कंतारा चैप्टर 1' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है और इस मूवी में लीड हीरो की भूमिका भी निभा रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम, राकेश पुजारी, प्रमोद शेट्टी, अच्युत कुमार और प्रकाश थुमिनाद जैसे एक्टर्स अलग-अलग रोल में ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहे हैं। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article