Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11: साउथ डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) का निर्देशन किया है। इस मूवी को मेकर्स ने 2 अक्टूबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। पहले दिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। पहले दिन से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन शानदार कमाई कर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। शनिवार और रविवार के दिन भी फिल्म ने धांसू कमाई की है। तो चलिए देखते हैं इन 11 दिनों में एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'कंतारा चैप्टर 1'
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की महाकाव्य, पौराणिक और एक्शन ड्रामा फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने दूसरे रविवार को भारत में 39.77 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 11 दिनों में 438.42 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। निर्माताओं की खुशी का इस समय ठिकाना नहीं है। हरकोई इस मूवी को खूब पसंद कर रहा है। फिल्म क्रिटिक्स की ओर से इस मूवी को पहले दिन से ही शानदार रिव्यू मिले थे।
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' साल 2022 की फिल्म 'कंतारा' का प्रीक्वल है और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई मील के पत्थर पार कर लिए हैं। आने वाले दिनों में यह मूवी इसी साल रिलीज हुई विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। 'छावा' के बाद 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) साल 2025 की अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) कन्नड़ की पहली ऐसी मूवी है, जिसने इतना बड़ा आंकड़ा पार किया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
