बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: 400 करोड़ी होने से एक कदम दूर है 'कांतारा चैप्टर 1'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 12, 2025, 01:23 PM IST

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म की कमाई के ये आंकड़े...

Image

Image Source: IMDb

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हाल ही रिलीज में हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को अब रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खूब जमकर कमाई की है। तो चलिए जानते हैं ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।

'कांतारा चैप्टर 1' ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के नए आंकड़े हैं। अब फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 38.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कुल कमाई 398.15 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी है।

जल्द पार होगा 500 करोड़ का आंकड़ा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई की रफ्तार अब बढ़ती जा रही है। जिसके बाद माना जा रहा है फिल्म कांतारा चैप्टर 1 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने को बानने में 200 करोड़ रुपये का खर्च हुए थे। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम (Jayaram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) भी अहम रोल में नजर आए। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article