बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर की छप्पर फाड़ कमाई, देखें आंकड़ें

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 01:08 PM IST

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) की लीड रोल वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Kantara Chapter 1 Movie

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर काफी बज बना हुआ था, जिसका असर मूवी की कमाई पर भी देखने को मिला। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अपने ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया दिया है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की पहले दिन की कमाई देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

'कांतारा चैप्टर 1' ने पहले दिन मचाया धमाल

एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अपने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के आंकड़े देखने के बाद ट्रोल्स का भी मुंह खुला का खुला रह गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 साल 2025 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है।

इतने करोड़ में बनी है फिल्म

ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के लिए मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम (Jayaram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article