बॉलीवुड

76 साल की उम्र में Nana Patekar ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे है तारीफ

Nana Patekar Video: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बीच नाना पाटेकर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

नाना पाटेकर ने जीता दिल (pic credit-instagram)

Nana Patekar Latest Video: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। हाल ही में नाना पाटेकर फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) में नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इस बीच नाना पाटेकर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-'वेलकम 4' में हुई नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर की वापसी, सुनील शेट्टी ने कही ये बात)

नाना पाटेकर का वीडियो वायरल

वेटरन अभिनेता नाना पाटेकर ने 76 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर दिया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे आसानी से 15 ट्राइसेप डिप्स कर रहे हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ने लिखा, 'आ-हो नाना साहेब…!!! आपने मेरे फिटनेस गोल्स रीसेट कर दिए!! 76 साल की उम्र में भी नाना साहेब इस कदर एनर्जी और ताकत के साथ डिप्स कर रहे हैं, यह देखकर हैरानी होती है।' वीडियो में नाना पाटेकर बिना किसी थकान के कई ट्राइसेप डिप्स आसानी से पूरा करते नजर आ रहे हैं। उनकी ताकत, संतुलन और अनुशासन देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए हैं।

शिल्पा शेट्टी ने की तारीफ

बताते चलें कि बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए तालियां बजाते हुए इमोजी कमेंट किया। नाना पाटेकर की इस फिटनेस और एनर्जी को देखकर लोग उन्हें प्रेरणा का स्रोत बता रहे हैं। वास्तव, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों के लिए मशहूर नाना पाटेकर अब भी फिल्मों में मजबूत भूमिकाएं निभा रहे हैं। हाल ही में वे फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने मस्त एक्टिंग की थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article