बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 box office Day 5: अक्षय-अरशद की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़ोतरी, 100 करोड़ी होने से कुछ कदम है दूर

Jolly LLB 3 box office collection day 5: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 5 दिन हो गए हैं। यह मूवी अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। हालांकि 5वें दिन के बिजनेस में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Image

Pic Credit: IMDb

Jolly LLB 3 box office Day 5: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) 19 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया था। चारोंओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का कलेक्शन मेकर्स की उम्मीदों खरा नहीं उतर रहा है। राहत की बात यह है कि 5वें यानी मंगलवार को अक्षय-अरशद की फिल्म ने थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज कराई है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी 5 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

'जॉली एलएलबी 3' के कलेक्शन में आई बढ़ोतरी

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने मंगलवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 5 दिनों के अंदर यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल साबित हुई है। उम्मीद है कि यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी।

सुभास कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मूवी में सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर, अमृता राव और हुमा कुरैशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'जॉली एलएलबी 3' के माध्यम से अमृता राव ने लगभग 6 सालों के बाद बड़े परदे पर कमबैक किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article