बॉक्स ऑफिस

Ikkis Box Office Collection: 'इक्कीस' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 4, 2026, 08:52 AM IST

Ikkis Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के फेमस एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra), अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की धांसू फिल्म इक्कीस (Ikkis) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 3 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Ikkis Movie

Ikkis Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra), अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की लीड रोल वाली फिल्म इक्कीस (Ikkis) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म इक्कीस की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म इक्कीस को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद कलेक्शन की नई रिपोर्ट सामने आई है। अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत की फिल्म इक्कीस तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म इक्कीस ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

तीसरे दिन कमाई में आया उछाल

एक्टर जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म इक्कीस को रिलीज हुए अब 3 दिन हो गए हैं। तीसरे दिन जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 15.15 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर बेस्ड है। फिल्म दो समय में चलती है। एक तरफ 1971 की जंग दिखाई गई है, जहां 21 साल का अरुण (अगस्त्य नंदा) टैंक कमांडर बनकर दुश्मन से लड़ता है और बहादुरी दिखाते हुए शहीद हो जाता है। दूसरी तरफ 2001 की कहानी है, जहां अरुण के पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल (धर्मेंद्र) पाकिस्तान जाते हैं। वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी ब्रिगेडियर नासिर (जयदीप अहलावत) से होती है। नासिर ने ही जंग में अरुण को मारा था। दोनों के बीच दुख, गिल्ट और इंसानियत की गहरी बातें होती हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article