बॉक्स ऑफिस

Ikkis BO Collection Day 2: दूसरे दिन ही धीमी पड़ी धर्मेंद्र की 'इक्कीस' की रफ्तार, दो दिन में कमाए इतने करोड़

Ikkis Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र, जयदीप एहलावत और अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म की रफ्तार काफी धीमी नजर आई। मूवी दो दिन में ज्यादा खास कलेक्शन नहीं कर पाई, जो कि हैरान करने वाली बात है।

Image

फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

Ikkis Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र, जयदीप एहलावत और अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'इक्कीस' ने अपनी कहानी से लोगों का दिल जीतने की तो पूरी-पूरी कोशिश की, लेकिन दूसरे दिन ही 'इक्कीस' की रफ्तार थोड़ी थमती नजर आ रही है। धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप एहलावत स्टारर 'इक्कीस' (Ikkis) ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर 'इक्कीस' की रफ्तार थोड़ी बढ़ सकती है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 10.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। 'इक्कीस' को लेकर माना जा रहा है कि मूवी को वीकेंड पर फायदा हो सकता है। हालांकि अगस्त्य नंदा की इस फिल्म को 'धुरंधर' से काफी टक्कर मिल रही है। लेकिन 'धुरंधर' की आंधी के बीच भी 'इक्कीस' ने अपने पैर जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि 'इक्कीस' को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही दर्शकों से भी इसे ठीक-ठाक प्यार मिल रहा है। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र की स्टार पावर ने 'इक्कीस' को धाक जमाने में काफी मदद की है।

बता दें कि अगस्त्य नंदा स्टारर 'इक्कीस' (Ikkis) फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अरुण खेतरपाल की मिलिट्री ट्रेनिंग से लेकर युद्ध मैदान तक में उनके जज्बे को बखूबी दिखाया गया है। 21 वर्ष की उम्र में ही कैसे उन्होंने साहस और दृढ़ता से दुश्मनों का सामना किया, व देशभक्ति की मिसाल दी, ये सभी 'इक्कीस' में बखूबी देखने को मिलता है। जहां फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेतरपाल का किरदार अदा किया है तो वहीं धर्मेंद्र ने उनके पिता का रोल निभाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article