'Housefull 5' Box Office collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर नजर आ रहा है। इस शुक्रवार को हाउसफुल-5 का पहला फ्राइटे टेस्ट था, जिसमें फिल्म ने अच्छी कमाई कर इस टेस्ट को पास कर लिया है। आइए जानिए है कि फिल्म ने अपने आठवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’की कमाई में भले ही पहले की तुलना में कमी आई है, लेकिन जहां फिल्म ने पहले हफ़्ते में दमदार शुरुआत की और बड़ी कमाई की, वहीं आठवें दिन इसने कम कलेक्शन किया। Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने आठवें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म ने 133 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने अपने पहले शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद शनिवार को 31 करोड़ रुपये और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले ही 87.5 करोड़ रुपये एकत्र कर लिए थे।
कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी
सोमवार को फिल्म की कमाई 13 करोड़ रुपये हुई। वही मंगलवार को फिल्म की कमाई 11.25 करोड़ रुपये हुई। बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 8.5 करोड़ हुआ। गुरुवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए। वही शुक्रवार को फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपये हुई है। शुक्रवार यानी 13 जून 2025 को हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.71% थी। सुबह के शो में सिर्फ 5.51% रही। दोपहर और शाम के शो में 12.73% और 11.74% रही। रात के शो ने 16.85% पर थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख,संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान भी नजर आ रहे हैं हैं। वही जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
