एजुकेशन

ICG Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी, जानें पात्रता से लेकर वेतन तक सब कुछ

Indian Coast Guard Recruitment 2026: कोस्ट गार्ड भर्ती 2026 चल रही है, जिसके तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के कुल 365 पदों को भरा जाना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है।

Image

इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Indian Coast Guard Recruitment 2026: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। कोस्ट गार्ड भर्ती 2026 चल रही है, जिसके तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के कुल 365 पदों को भरा जाना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस दिन शाम 5:30 बजे तक अपना फॉर्म जमा करना होगा।

इस भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। पद के अनुसार जरूरी योग्यता और शुरुआती बेसिक वेतन की जानकारी नीचे दी गई है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताबेसिक वेतन
नविक (जनरल ड्यूटी)12वीं में फिजिक्स और मैथ्स21,700 रुपये
नविक (डोमेस्टिक ब्रांच)10वीं पास21,700 रुपये
यांत्रिक10वीं और संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा29,200 रुपये
हाइजीनिस्ट-I10वीं पासनियमानुसार

ICG Recruitment 2026 Age Limit: उम्र सीमा

दी गई जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि की निर्धारित सीमा 1 नवंबर 2005 से 1 मई 2009 तक है। आरक्षित वर्गों को मिलने वाली छूट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।

ICG Recruitment 2026 Fee: आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये बताया गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

ICG Recruitment 2026 Selection: कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) से गुजरना होगा। आगे दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण भी होगा। पहले चरण की परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article