बॉक्स ऑफिस

Haq Box office Collection Day 5: इमरान-यामी के कलेक्शन में दिखी बढ़ोतरी, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

Haq Box office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की कोर्टरूम ड्रामा 'हक' (Haq) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। सोमवार के कलेक्शन के मुकाबले मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़ोतरी दर्ज कराई है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

Haq Box office Collection Day 5

Haq Box office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'हक' (Haq) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। चारोंओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद यह मूवी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन फिल्म 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है। 'हक' के कलेक्शन में आई बढ़ोतरी को देखकर मेकर्स भी खुश हैं। मंगलवार को फिल्म 'हक' का टिकट प्राइस कम करने का फायदा साफ नजर आ रहा है। तो चलिए देखते है यह मूवी 5 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

5वें दिन 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर दज कराई बढ़ोतरी

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर फिल्म 'हक' (Haq) के मंगलवार के दिन सभी थिएटर चेन्स में टिकट के प्राइस को केवल 99 रुपये रखा गया था। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस को देखने के बाद लोगों की बड़ी भीड़ मंगलवार को फिल्म देखने पहुंची। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें 'हक' ने अपने पहले मंगलवार को लगभग 1.25 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं। इन 5 दिनों में यह मूवी 11.20 करोड़ रुपये का कारोबार करने में कामयाब रही है।

सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह मूवी शाह बानो बेगम के जीवन और कानूनी लड़ाई से प्रेरित है। इस कानूनी लड़ाई के बाद 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया था। फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। इस फिल्म से वर्तिका सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'हक' को इस आने वाले वीकेंड पर नई रिलीज 'दे दे प्यार दे 2' का सामना करना पड़ेगा। 'हक' मूवी टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन द्वारा निर्मित है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article