बॉक्स ऑफिस

EDKD Box Office Day 9: हर्षवर्धन राणे स्टारर ने लगाई हाफ सेंचुरी, सुपरहिट साबित हुई फिल्म

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 9: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है। आइए देखें बुधवार के दिन इस मूवी ने कितने रुपये कमाए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 9: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को मेकर्स ने पोस्ट-दिवाली यानी 21 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों रिलीज किया था। इस मूवी के प्रमोशन में हर्षवर्धन राणे ने जी-जान लगा दी थी। महज 30 करोड़ रुपये की लगात से बनी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। दिलचस्प बात यह है कि 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने बुधवार को कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

50 करोड़ रुपये में हर्षवर्धन की फिल्म ने ली एंट्री

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए नंबर्स के मुताबिक हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने बुधवार के दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह मूवी 9 दिनों में 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन में कामयाब रही है। उम्मीद है कि वीकेंड में फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

ऑडियंस को पसंद आ रही है 'एक दीवाने की दीवानियत'

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में हैं। इन दोनों एक्टर्स के अलावा शाद रंधावा भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अनुभवी अभिनेता सचिन खेडेकर, अनंत नारायण और राजेश खेरा भी सपोर्टिंग भूमिकाओं में हैं। 'एक दीवाने की दीवानियत' जुनून और दिल टूटने के सब्जेक्ट पर बनी है। ऑडियंस का भी इस मूवी को भरपूर प्यार मिल रहा है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article