Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 13: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांटिक ड्रामा बेस्ड फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। पहले से दिन अब तक यह मूवी हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इस मूवी के आंकड़ों में बहुत बड़ा उछाल नहीं देखा गया है लेकिन अब यह धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। तो चलिए देखते हैं कि हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने 13 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है 'एक दीवाने की दीवानियत'
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने बीते रविवार के दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह 13 दिनों में 64.40 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। मेकर्स ने फिल्म को बनाने में केवल 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अपने बजट के दो गुना कमाई कर यह मूवी सुपरहिट्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि प्रभास की 'बाहुबली: द एपिक' के री-रिलीज होने के बाद भी हर्षवर्धन राणे की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं तोड़ा।
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इस मूवी में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा अहम भूमिका में हैं। इस मूवी के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा? क्या यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं?
