Dune 2 Box Office Collection in India: ड्यून पार्ट टू ने अपने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई करने के बाद इंडिया में भी धूम मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म की इंडिया में कमाई अब 15 करोड़ के पार पहुंचने वाली है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। अब फिल्म को इस साल की फर्स्ट ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। टिमोथी चालमेट की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने लगी है। निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे के सीक्वल को दुनिया भर के 71 देशों में रिलीज किया गया है। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है, इस बीच रिस्पॉन्स भी काफी पॉजिटिव देखने को मिल रहा है।
जिसके बाद फिल्म ड्यून पार्ट 2 की वर्ल्ड वाइड कमाई 200 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं इंडिया में भी धीरे-धीरे फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है। आइए बॉक्स ऑफिस से जुड़ी इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
15 करोड़ तक पहुंची ड्यून पार्ट 2 की कमाई
शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, टिमोथी चालमेट और ज़ेंडया स्टारर ने अपने 5वें दिन भारत में 1.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मंगलवार को अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 11.81 प्रतिशत रही है। सिनेमाघरों में सुबह के शो के दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10.51 फीसदी, दोपहर के शो के लिए 11.60 फीसदी, शाम के शो के लिए 11.79 फीसदी और रात के शो के लिए 13.33 फीसदी रही है।
