वर्ल्ड सिनेमा

Dune 2 के ब्लॉकबस्टर होते ही मेकर्स ने बनाया पार्ट 3 बनाने का प्लान! फैंस के लिए जल्द आने वाली है खुशखबरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 6, 2024, 01:04 PM IST

Dune 3: ड्यून पार्ट टू ने अपने वर्ल्डवाइड धमाल मचा दिया है। मूवी के कलेक्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर हाइप साफ नजर आ रही थी। रेबेका फर्ग्यूसन और ऑस्टिन बटलर स्टारर इस फिल्म के अब तीसरे पार्ट को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं।

Image

After Dune 2 movie to have another sequel

Dune 3: ड्यून पार्ट टू (Dune 2) ने अपने वर्ल्डवाइड धमाल मचा दिया है। मूवी के कलेक्शन ने सभी को चौंका कर रख दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर हाइप साफ नजर आ रही थी। रेबेका फर्ग्यूसन और ऑस्टिन बटलर स्टारर इस फिल्म के अब तीसरे पार्ट को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्ट 2 की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स पार्ट 3 को लेकर प्लान बना रहे हैं। ड्यून: पार्ट टू अपने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर $81.5 मिलियन की कमाई करने में सफल रही है, जिससे यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते अब फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

ड्यून फ्रैंचाइज़ के मामले में, निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे ने पॉल एटराइड्स के साथ मिलकर इसका सीक्वल बनाने की बात कही है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Dune 2 के बाद अब बनेगी फिल्म की दूसरा सीक्वल

1 मार्च को ड्यून: पार्ट टू की रिलीज़ से पहले दक्षिण कोरियाई प्रेस से बात करते हुए, विलेन्यूवे ने कहा, 'ड्यून: पार्ट थ्री, (ड्यून: मसीहा के लिए) फिल्म की स्टोरी लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन यह खत्म नहीं हुई है। इसमें थोड़ा समय लगेगा। तीसरी फिल्म बनाने का सपना है...यह मेरे लिए बिल्कुल पूरा होगा।'

ड्यून के निर्देशक ने न केवल तीसरी फिल्म की खबर देकर फैंस को खुशी बढ़ाई है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर फैंस का इंतजार भी बढ़ गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article