बॉक्स ऑफिस

पहले दिन कितना कमाएगी Drishyam 3? मोहनलाल उड़ा देंगे गर्दा

drishyam 3 box office day 1: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की पहले दिन की कमाई को लेकर अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म पहले दिन कितना कमाई कर सकती है।

Image

दृश्यम 3 पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ (pic credit- drishyam 3 film)

Drishyam 3 Box office Day 1: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। एक्स पर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ट्रेंड कर रही है। कुल मिलाकर फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की पहले दिन की कमाई को लेकर अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं फिल्म पहले दिन कितना कमाई कर सकती है।- (ये भी पढ़ें-ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी Mohanlal की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

drishyam 3 box office day 1

दृश्यम 3 पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ (pic credit- drishyam 3 film)

दृश्यम 3 पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

मोहनलाल अपने 66वें जन्मदिन पर अपनी सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। इस मलयालम फिल्म को जीतू जोसेफने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म में जॉर्ज कुट्टी और उसके परिवार की कहानी का अंत दिखाया जाएगा। फिल्म में एक बार फिर जॉर्ज कुट्टी का परिवार लोगों और पुलिस की नजरों में आ जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दृश्यम 3 बड़ी ओपनिंग करने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म कई रिकॉर्ड भी बना सकती है।फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि मेकर्स ने फिल्म में अगले पार्ट का भी बड़ा हिंट दिया है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं फैंस का कहना है कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार और सस्पेंस से भरी कहानी है।

दृश्यम 3 में नजर आ रहे है ये स्टार्स

बताते चलें कि मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को आशीर्वाद सिनेमा और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मीना,एस्थर अनिल और अनसिबा हसन भी अपने पुराने किरदारों में नजर आ रही हैं। मालूम हो कि मोहनलाल की फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 को लोगों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों फिल्में हिट साबित हुई थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म के तीसरे पार्ट को लोग कितना प्यार देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article