बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी Mohanlal की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Day 1: मेकर्स ने मोहनलाल के जन्मदिन पर 'दृश्यम 3' को रिलीज कर दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी दुनिया भर में 40 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ले सकती है।

Image

ओप्नेनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3 Box Office Day 1: साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर्स में से एक मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' लंबी चर्चा के बाद आज यानी 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दर्शकों को अंदर 'दृश्यम 3' को देखने की अलग ही हाइप देखी गई है। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद मेकर्स को यह यकीन हो गया था कि 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) जबरदस्त ओपनिंग ले सकती है। जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उसके देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह इतिहास रचने की तैयार है। ट्रेड रिपोर्ट्स की माने तो यह मूवी मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: 'Raja Shivaji' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए Salman Khan, पैप्स ने भाईजान से मांगी माफी)

इतने करोड़ रुफ्ये की ओपनिंग लेगी 'दृश्यम 3'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'दृश्यम 3' ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले ही कर लिया है। खास बात यह है कि 10.5 करोड़ रुपये की कमाई डोमेस्टिक मार्किट से हुआ है। 'दृश्यम 3' के गल्फ, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया के ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। Sacnilk द्वारा लगाए गए अनुमान के मुताबिक 'दृश्यम 3' की ओपनिंग डे की एडवांस सेल्स बढ़कर 27-30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। 'दृश्यम 3' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: PPAWD Box office Day 6: फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है Ayushmann Khurrana की फिल्म, देखें आंकड़े)

Mohanlal's Drishyam 3

Mohanlal's Drishyam 3

मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' को पहले मेकर्स अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज करने वाले थे लेकिन मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से इसे टाल दिया गया। खाड़ी देश फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिए बहुत अहम हैं। इस युद्ध से फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता था। आज मोहनलाल का जन्मदिन भी है और मेकर्स ने 21 मई को 'दृश्यम 3'को रिलीज किया है। इसकी शूटिंग थोडुपुझा, वागामोन, एर्नाकुलम और तिरुवल्ला में की गई थी।

मोहनलाल के करियर की दूसरी बड़ी ओपनर साबित होगी 'दृश्यम 3'

बताया जा रहा है कि मोहनलाल की 'दृश्यम 3' अगर दुनिया भर में 40 करोड़ रुपये के पार की ओपनिंग लेती है तो यह उनके करियर की दूसरी सबसे ओपनर साबित होगी। दिलचस्प बात यह है कि सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी मोहनलाल के ही नाम है। उनकी फिल्म 'L2: Empuraan' ने दुनिया भर में 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस मूवी को पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article