बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मोहनलाल स्टारर में आई 16% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

Image

जानिए 'दृश्यम 3' की कमाई (Pic Credit: X)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 6 दिन हो गए हैं। मेकर्स ने इस मूवी को 21 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया था। दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद मेकर्स को उम्मीद थी कि ये ये घरलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी। हालांकि फिल्म शानदार कमाई तो कर रही है लेकिन आने वाले दिनों में भारत में यह 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाती है या नहीं? यह कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी। 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। आइए देखते हैं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ रुपये कमा चुकी है। (इसे भी पढ़ें: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा में Farhan Akhtar निभाएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल !! इस दिन शुरू होगी शूटिंग)

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' ने दर्ज कराई गिरावट

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मंगलवार को 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में 31.8 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। सोमवार की तुलना में मंगलवार के कलेक्शन में 16.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इन 6 दिनों में मोहनलाल की फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। लेटेस्ट अपडेट यह है कि 'दृश्यम 3' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 68.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रुपये है। (इसे भी पढ़ें: विवाद के चलते रातोंरात फिल्मों से बाहर हुए ये सेलेब्स, रणवीर सिंह ने भी छोड़ी 'डॉन 3')

Drishyam 3

Drishyam 3

मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया है। मोहनलाल की इस फिल्म ने विदेशी बाजार में छठे दिन 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस मूवी का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 90.70 करोड़ रुपये है। 'दृश्यम 3' ने दुनिया भर में कुल 170.32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

जानिए 'दृश्यम 3' के बारे में

जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस मूवी में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, आशा शरथ, वीना नंदकुमार और शांति मायादेवी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'दृश्यम 3' के नाम से ही इसका हिंदी वर्जन भी बन रहा है, जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। हिंदी वर्जन में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'दृश्यम 3' (हिंदी) 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article