Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। फिल्म दृश्यम 3 पहले दो दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म दृश्यम 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा। (ये भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 5: भारत में 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है तृषा-सूर्या की फिल्म, देखें आंकड़े)
'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म दृश्यम 3 तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करती दिखाई दी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म दृश्यम 3 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 की कुल कमाई 40.60 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म दृश्यम 3 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव नजर आ सकता है। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मोहनलाल की फिल्म, कमाए इतने करोड़)
मोहनलाल के बर्थडे पर रिलीज हुई थी फिल्म
फिल्म दृश्यम 3 को 21 मई यानी मोहनलाल की बर्थडे के दिन रिलीज किया गया था। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट की तरह मूवी दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म दृश्यम 3 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
