बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar worldwide Box office Day 21: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' 1000 करोड़ रुपये के क्लब में हुई शामिल, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Dhurandhar worldwide Box office Day 21: निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई की है। यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Dhurandhar worldwide Box office Day 21: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का दबदबा कम होने होने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिसंबर से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने दुनिया भर में भी शानदार कलेक्शन किया है। यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं 21 दिनों में 'धुरंधर' ने दुनिया भर में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

1000 करोड़ी बनी रणवीर सिंह की 'धुरंधर'

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के निर्माता, जियो स्टूडियोज के अनुसार भारत में 21 दिनों में इसका कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये रहा है। भारत में टोटल कलेक्शन 789.18 करोड़ हुआ है। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर' ने विदेशों से 217.50 करोड़ की कमाई की है। अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 21 दिनों यह मूवी 1006.7 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है। 'एनिमल' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों को पछाड़कर अब 'धुरंधर' आने वाले दिनों में 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2', 'आरआरआर', 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों को मात देने की ओर बढ़ रही है। यह फिल्म जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी' को पीछे कर देगी, जिसनें दुनिया भर में 1042.25 करोड़ कमाए थे।

रणवीर सिंह के अलावा फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article