Highest South Blockbusters Of 2025: साल 2025 को अलविदा कहने का अब समय नजदीक आ रहा है। इस साल इंडियन सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कम बजट होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस इनका दबदबा कायम रहा है। तो चलिए इस साल रिलीज हुईं साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट डालते हैं एक नजर...
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत प्रीक्वल 'कंतारा चैप्टर 1' 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म है। 130 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को नॉर्मल रिव्यू मिले। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 517 करोड़ रुपये कमाए।
कल्याणी प्रियदर्शन की यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये कमाए। दिलचस्प बात यह है यह मलयालम की पहली ऐसी मूवी है, जिसने 300 करोड़ रुपये के पार कमाई की।
लगभग 40 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने बॉक्स ऑफिस पर 325 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया।
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' 240 करोड़ रुपये के बजट से बनी और इस फिल्म ने 298 करोड़ रुपये कमाए और एक बड़ी हिट साबित हुई।
मोहललाल की इस मूवी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई इस मूवी ने 268 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
वेंकटेश की फिल्म 'संक्रथिकी वास्तुनाम' को केवल 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने 259 करोड़ रुपये की कमाई की थी।