बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar The Revenge का टिकिट पहुंचा 2400 के पार, 300 रुपये में यूं देखें...

Dhurandhar The Revenge ticket Price: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों का उत्साह हर रोज बढ़ता जा रहा है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली एनसीआर में धुरंधर द रिवेंज का टिकिट 2400 रुपये का बिक रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 के टिकिट का प्राइज और भी बढ़ेगा।

Image

Dhurandhar 2

Dhurandhar The Revenge ticket Price: धुरंधर द रिवेंज साल 2026 की मोस्ट अवेटिड मूवी है, जिसका इंतजार करोड़ों दर्शक कर रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च के दिन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके पेड प्रिव्यूज टिकिट बिकने शुरू हो चुके हैं। फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसके माध्यम से मेकर्स ने अब तक 21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को टिकिट्स की डिमांड इतनी ज्यादा है कि दिल्ली एनसीआर में इसकी प्राइज इतनी हाई चली गई है कि कई बड़े लोगों के कान खड़े हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि धुरंधर 2 की टिकिट दिल्ली एनसीआर में कितनी की बिक रही है... (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Bookings: रणबीर कपूर की 'एनिमल' को पछाड़ नया इतिहास रचेगी रणवीर सिंह की फिल्म, बिक गए इतने टिकट्स)

Delhi NCR में 2400 का बिक रहा है Dhurandhar The Revenge का टिकिट

टाइम्स नाउ के हाथ लगी रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म धुरंधर द रिवेंज का टिकिट दिल्ली एनसीआर में 2400 रुपये तक का बिक रहा है। दिल्ली में कई ऐसे लग्जरी सिनेमाघर हैं, जहां दर्शक आराम से मूवी देख सकते हैं। यहां की टिकिट प्राइज छप्परफाड़ चल रही है। अगर सबसे सस्ते टिकिट की बात करें तो वो 300 रुपये तक का मिल रहा है। अगर आप मास सेंटर्स में धुरंधर 2 देखना चाहते हैं तो जेब से केवल 300 रुपये ढीले करने पड़ेंगे। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Paid Previews BO: 13 साल बाद टूटा चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड, स्त्री 2 पर रणवीर सिंह की निगाहें)

यहां 2000 के पार बिक रहा है धुरंधर 2 का टिकिट

PVR Director's Cut, Ambience Mall, Delhi

PVR Director's Cut, DLF Mall Of India, Noida

PVR Director's Cut, Ambience Mall, Gurgaon

यहां 300 रुपये में देख पाएंगे धुरंधर 2

Movietime Cinemas, Sector 18, Noida

INOX: EF3 Mall, Faridabad

Movie Magic Cinema, Ghaziabad

कब रिलीज होगी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2

रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च के दिन रिलीज होगी। पहले इस मूवी के साथ यश की गैंगस्टर ड्रामा टॉक्सिक भी रिलीज हो रही थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदली जा चुकी है। यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली जाने से धुरंधर 2 को सोलो रिलीज मिलेगी, जिससे इसकी कमाई में इजाफा होगा। कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी क्योंकि दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। अगर ऐसा होता है कि साउथ में बॉलीवुड मूवी का डंका बजने लगेगा, जिसके लिए बॉलीवुड लम्बे समय से मेहनत कर रहा है। पिछले कुछ सालों में केवल साउथ फिल्में हिन्दी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन हिन्दी फिल्में साउथ में नहीं चल पा रही हैं। धुरंधर 2 इतिहास रचने की तैयारी कर रही है, जिसकी सबको उम्मीद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article